जीवन उदयन एक दास्ताक
- Get link
- X
- Other Apps
जीवन उदयन एक दास्ता
समय का दरिया बहता जाए,
नव जीवन उदयन होता जाए।
बहते-बहते कहता जाए
जीवन एक संघर्ष है, जीवन एक संघर्ष है,
अपनी बदनामियों के साये में
रोज़ जीत हूँ, रोज़ मरता हूं,
तुम मुझे भूल गयी हो, लेकिन
में तुम्हे अब भी याद करता हूँ
दिल कब तक ये सहता जाए
जीवन एक संघर्ष है, जीवन एक संघर्ष है,
जिन्हें एक पल को में नहीं भूला
पाना चाहा सदा जिन्हें फिर से
जिनकी यादों में गोते खाता रहा
पाया और खो दिया उन्हें फिर से
आँसू क्यों न बहता जाए
जीवन एक संघर्ष है, जीवन एक संघर्ष है
नव जीवन उदयन होता जाए।
समय का दरिया बहता जाए
बहते-बहते कहता जाए
जीवन एक संघर्ष है, जीवन एक संघर्ष है,
इस तरह जीने पर मजबूर हुए
जिसको चाहा उसी से दूर हुए
हमने जो प्यार के देखे सपने
सारे शीशे की तरह चूर हुए, चूर हुए
ग़म का लावा बहता जाए
नव जीवन उदयन होता जाए।
जीवन एक संघर्ष है, जीवन एक संघर्ष है
समय का दरिया बहता जाए
बहते-बहते कहता जाए
जीवन एक संघर्ष है, जीवन एक संघर्ष है
यकीन नहीं होता कि एक दिन
मै भी शून्य था अब कुछ अंक हासिल किए ।
पर हौसले बुलंद थे संघर्ष भी कठिन था
आफजाई एकमात्र सहारा था
जैसे नदियों का किनारा था
डुबकियां भी खाता रहा मगर
मंजिलों पर ही इशारा था।
मनमीत भी मिला मनप्रीत भी मिला
पर कदमों की लडखडाहट को कम ना होने दिया।
ऐसे लक्ष्य को पाते रहे
मंजिलों पर कदम बढ़ाते रहें
नव जीवन उदय पाते रहें।। -योगेश कुमार मढै़या
राजस्थान प्रसाशनिक सेवार्थी✍✍
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment